सेक्टर 13-17 मोड़ पर करनाल की तरफ से आ रही कार ने ईको गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर से ईको पलट गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। तहसील कैंप के रहने वाले नीरज ने थाना सेक्टर- 13/17 में शिकायत दी। बताया कि 17 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे ईको गाड़ी लेकर यमुना एन्क्लेव आ रहा था। वह सेक्टर- 13/17 मोड़ पर पहुंचा तभी करनाल की तरफ से आई कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी गाड़ी पलट गई।
वह गाड़ी में फंस गए। राहगीरों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला। सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया। नीरज ने बताया कि उक्त कार को लड़की चला रही थी। एएसआई चंद्रपाल ने बताया कि केस दर्ज कर कार की तलाश शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit
Please do not enter any spam link in the comment box.