नगर निगम कार्यालय परिसर में पहुंची महिलाओं ने आरोप लगाया कि पिछले 1 साल से उनका राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है। उनके चक्कर कटवाए जा रहे हैं। शुरुआत में लघु सचिवालय परिसर में पंजीकरण करवाया था, तब भरोसा दिलाया गया था कि 15 दिन में कार्यवाही हो जाएगी, लेकिन उसके बाद न जाने कितने ही 15 दिन चले गए।
सरल केन्द्र वाले नगर निगम में भेज देते हैं और नगर निगम वाले जिला खाद्य एवं पूर्ति कार्यालय के पास, लेकिन सही एवं ठोस जवाब कोई नहीं दे रहा है। वार्ड नंबर एक से आई अंजु, मंजू व मुमतियाज आदि ने बताया कि राशन कार्ड नहीं होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह सब स्थिति तब है जब पंजीकरण हुए करीब एक साल हो गया है। महिलाओं की शिकायत सुनने के बाद आयुक्त जगदीश शर्मा ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही उनकी समस्या का हल करवाया जाएगा
राशन कार्ड पर मिलती हैं यह सुविधाएं
एपीएल : अबोव पुवर्टी लाइन राशन कार्ड सामान्य श्रेणी का है। इस पर गैस कनेक्शन उपलब्ध होता है।
एएवाई : अंत्योदय अन्न योजना राशन कार्ड उपभोक्ता सबसे गरीब माना जाता है। इस राशन कार्ड पर 35 किलो गेहूं मिलती हैं। साथ में सरसों का तेल दो लीटर, चीनी एक किलो हर माह मिलती है।
सीबीपीएल : सेंटर बिलो पुवर्टी लाइन राशन कार्ड गरीब उपभोक्ता के बनाए जाते हैं। इसका लाभ केंद्र सरकार देती है। उपभोक्ता को 5 किलो गेहूं प्रति सदस्य, सरसों का तेल 2 लीटर, चीनी 1 किलो हर माह दी जाती है।
ओपीएच : अन्य प्राथमिकता हाउस होल्ड का राशन कार्ड है। ये 2 एकड़ से कम भूमि वाले उपभोक्ता का बनता है। इस पर उपभोक्ता को प्रति सदस्य के हिसाब से 5 किलो गेहूं मिलता है।
एसबीपीएल : स्टेट बिलो पुवर्टी लाइन राशन कार्ड गरीब उपभोक्ता के बनाए जाते हैं। इसका लाभ प्रदेश सरकार देती है। उपभोक्ता को पांच किलो गेहूं प्रति सदस्य, सरसों का तेल दो लीटर।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit
Please do not enter any spam link in the comment box.