थाना क्षेत्र के गोविंदपुर साहिबगंज सड़क पर अंगूठियां मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुधाकर महतो किसी काम से जरमुंडी जा रहे थे। लेकिन अंगूठियां मोड़ के समीप सड़क घुमावदार एवं अप्रोचिंग सड़क था। अत्यधिक तेज गति से पिकअप 407 सामने से आकर सुधाकर महतो को टक्कर मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा तथा घायल हो गया।
वाहन अनियंत्रित होकर रोड से नीचे चला गया। आनन-फानन में 108 एंबुलेंस को जानकारी दिया गया। एंबुलेंस घायल को सदर अस्पताल पहुंचा दिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंचकर 407 पिकअप वैन को जब्त कर लिया। पिकअप वैन का नंबर जे एच 04 जे 09 5 5 है। जानकारी के अनुसार सुधाकर महतो फतेहपुर के आसना गांव का रहनेवाला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit
Please do not enter any spam link in the comment box.