नगर आयुक्त ने पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

नगर आयुक्त ने पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली

जिला नगर आयुक्त जेके अभीर की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय में पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर नगर परिषद की चेयरपर्सन भारती सैनी भी मौजूद थी।
जिला नगर आयुक्त जेके अभीर ने कहा कि रेहड़ी व फेरी वालों को अपना रोजगार शुरू करने के के लिए 10 हजार रुपए तक का ऋण बिना किसी गारंटी के दिया जाएगा। इसके लिए आज नारनौल स्ट्रीट वेंडर्स की 685 व नगर पालिका नांगल चौधरी के 261 स्ट्रीट वेंडर्स की लिस्ट स्वीकृत की गई है।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद व नगर पालिका के अधिकारी अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ दिलवाएं। उन्होंने कहा कि लोन की राशि को 1 वर्ष में किस्तों में देनी है। एसडीएम शंभू राठी, उप सिविल सर्जन, एलडीम, ट्रैफिक इंचार्ज, एवं सब्जी मंडी रेहड़ी चालक संघ के अधिकारियों ने स्ट्रीट वेंडर्स की सूची को स्वीकृत किया। सर्वे का कार्य रुद्राभिषेक द्वारा किया गया तथा नगर परिषद व पालिका अधिकारी कर्मचारी द्वारा सत्यापन किया गया। उन्होंने कहा कि अब डीड की स्ट्रीट वेंडर्स के लिए जल्द ही वेंडिंग जोन फाइनल मीटिंग में किया जाएगा तब तक सभी कमेटी सदस्य अपने अपने स्तर पर स्थान चिन्हित करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------