सर्विस रोड का निर्माण हुआ शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

सर्विस रोड का निर्माण हुआ शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत

काफी दिनों से फोरलेन हाईवे बनने के बाद सर्विस रोड का निर्माण न होने से दुकानदारों, वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब उपमंडल कार्यालय के सामने, नए बस स्टैंड के पास सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू होने से दुकानदारों, वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। सर्विस रोड न बनने से यहां से आने-जाने वालों को कच्चे रास्ते से होकर आना-जाना पड़ता था। सर्विस रोड बनने के बाद सड़क के दूसरी तरफ आने-जाने के लिए वाहन चालकों को परेशानी नहीं होगी। जो दुकान यहां पर है उनको भी सर्विस रोड बनने से हो रही परेशानी दूर होगी।

सुरेंद्र, रामफल, कुलबीर, कुलदीप ने कहा कि फोरलेन विस्तार को काफी समय हो चुका है लेकिन सर्विस रोड निर्माण का कार्य नहीं हो रहा था जिससे वाहन चालकों, दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है इससे दुकानदारों के साथ-साथ वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।

दुकानों के आगे सर्विस रोड न बनने से रास्ता कच्चा होने के चलते घास उगने लगी थी। दुकानों में ग्राहक भी इसके चलते कम आते थे। अब सर्विस रोड बनने से दुकानदारों, वाहन चालकों को होने वाली परेशानी दूर हुई है। एसडीएम डॉ. राजेश कोथ ने कहा कि सर्विस रोड का कार्य शुरू हो चुका है। किसी भी तरह की परेशानी दुकानदारों, वाहन चालकों को नहीं आने दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उचाना. नए बस स्टैंड के पास बना सर्विस रोड।


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------