![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/22/65_1598049817.jpg)
चोपड़ा कॉलोनी निवासी नीलम की हत्या के आरोप में थाना शहर गोहाना ने मृतका के जेठ को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेंद्र निवासी लाठ हाल आर्य नगर गोहाना है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया नीलम के साथ पिछले कुछ समय से लड़ाई झगड़ा चल रहा था। झगड़े को खत्म करने के लिए उसकी लोहे की राॅड से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
चोपड़ा कॉलोनी निवासी नीलम की बुधवार रात को हत्या कर दी थी। उसका छोटा भाई अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए गया हुआ था। मृतका नीलम के बेटे वरूण ने थाना शहर, गोहाना में शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने अपने ताऊ राजेंद्र पर हत्या करने का शक जताया था।
आज कोर्ट में पेश किया जाएगा
^महिला नीलम की हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी से मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सामने आया है कि महिला के साथ झगड़ा चल रहा था। जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया है।
महीपाल, प्रभारी, थाना शहर, गोहाना
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit
Please do not enter any spam link in the comment box.