वैसे तो बदहाल सड़कों को लेकर हर तरफ लोगों में रोष पनप रहा है और बरसात के मौसम में यह समस्या ओर भी ज्यादा गंभीर हो गई है। ऐसे में न तो पीडब्ल्यूडी विभाग और मार्केटिंग विभाग सड़कों का निर्माण कर सकता है। लेकिन इस बात पर सवाल उठ रहा है कि यदि वक्त रहते सड़कों को निर्माण कर दिया जाता तो आज इस प्रकार से टूटी सड़कों का मुंह नही देखना पड़ता।
दर्जनों गांवों, टपरियां, रत्तेवाली, त्रिलोकपुर, भूड़, कंडाईवाला, खैरवाला, पारवाला, लस्करीवाला, कंबाला, भूड़ और मोरनी के कई गांवों समेत कई गांवों के लोग रोजाना पंचकूला-चंडीगढ़ जाने के लिए ज्यादातर इसी सड़कों का इस्तेमाल करते है। परंतु 8 साल बीत गए है, लेकिन सड़कों का उसके बाद नए सिरे से निर्माण नहीं किया गया है।
ऐसे में लोग मजबूरी में टूटी हुई सड़क से गुजर रहे है। लोगों का तो यहां तक कहना है कि वो अपना दुख-दर्द सुनाते हुए परेशान हो गए है। लेकिन सड़क का निर्माण नए सिरे नहीं किया गया है। पुली ब्लॉक ओर नदी पर पुल नहीं होने से दिक्कतें ओर ज्यादा: स्थानीय लोगों राजकुमार, हंसराज, नरेश कुमार, मोहन लाल, नरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, अंकुश, महावीर, सतबीर, बलबीर सिंह, प्रमाल सिंह, पवन गोरसी इत्यादि ने बताया कि यह रास्ता शार्टकट होने के कारण ज्यादा इस्तेमाल होता है। लेकिन इस 3 किमी लंबी सड़क की इतनी बुरी हालत है कि यहां से गुजरना एक मजबूरी है।
क्योंकि न तो इस सड़क पर पुल लगा हुआ है और न ही सड़क की रिपेयर की हुई है और एक पुलिया है। जो ब्लॉक होने के कारण लोगों को खेतों से गुजरते हुए आगे बढ़ना पड़ता है। लोगों की मांग है कि इस सड़क का शीघ्र से शीघ्र निर्माण किया जाए। तीन किमी लंबी सड़क दो हलके फिर भी हलके में ले रही निर्माण करने को: टपरियां गांव से लेकर रत्तेवाली तक 3 किमी लंबी सड़क है और इसमें दो हलके (विधानसभा) पड़ते है।
लेकिन उसके बावजूद भी इस सड़क को बहुत हलके में लिया जा रहा है। क्योंकि पंचकूला और कालका विधानसभा को जोड़ने वाली इस सड़क को नहीं बनाया जा रहा है। रायपुररानी-मोरनी रोड को टोका से टिब्बी रोड के लिए भी यह सड़क जोड़ती है। जिससे दर्जनों गांवों का संपर्क बना रहता है।
टपरिया से रत्तेवाली तक जो यह 3 किलोमीटर की सड़क है। इस पर इतने ज्यादा गहरे गड्ढे हैं कि यह मात्र 5 मिनट का सफर है और यहां पर अब 15 से 20 मिनट सफर तय करने में लग रहे हैं। यदि मार्केटिंग बोर्ड इस सड़क का पुनर्निर्माण शीघ्र कर दें तो सड़क पर आवाजाही करने में बेहद आसानी होगी। लोग टपरिया से रत्तेवाली से मात्र 5 मिनट में पहुंच जाएंगे
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.