![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/22/2_1598036110.jpg)
अम्बाला मंडल के तहत आने वाले तीन जिलों की पुलिस की ओर से 371 मामलों में पकड़े गए नशीले पदार्थों को शुक्रवार को बाखली पिहोवा स्थित सैन्सन पेपर मिल में आग के हवाले किया गया। कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व अम्बाला पुलिस द्वारा पकड़े गए नशे को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार कमेठी गठन कर अम्बाला मंडल के पुलिस महानिरीक्षक वाई पूर्ण कुमार की अध्यक्षता में अम्बाला एसपी अभिषेक जोरवाल और कुरुक्षेत्र एसपी आस्था मोदी की निगरानी में नष्ट किया गया।
इसमें 18 क्विंटल 99 किलो चूरापोस्त, छह किलो 768 ग्राम चरस, एक क्विंटल 72 किलो 493 ग्राम गांजा, दो किलो 927 ग्राम 581 मिलीग्राम हरोईन, 11 किलो सुलफा, 50 ग्राम कोकीन, 927 ग्राम 829 मिली ग्राम स्मैक, 4421 नशीली दवा- इंजेक्शन, 113 कोरेक्स बोतल, 33268 कैप्सूल और 150983 नशीली गोलियां नष्ट की गई । एसपी मोदी लकड़ी से जलाने में पर्यावरण पर प्रभाव पड़ता था।
लिहाजा पिहोवा की सैन्सन पेपर मील बाखली में नशीले पदार्थों को फ्यूल के रूप में इस्तेमाल करने का फैसला लिया गया। 24 मामलों में जब्त की गई दस किलो 335 ग्राम अफीम को नियमानुसार मध्यप्रदेश नीमच में भेजा जायेगा। डीएसपी पिहोवा गुरमेल सिंह, डीएसपी अम्बाला मदनलाल, पिहोवा थाना प्रभारी दिनेश कुमार, पुलिस प्रवक्ता सब इंस्पेक्टर रोशन लाल,भीम सिंह मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit
Please do not enter any spam link in the comment box.