शनिवार और रविवार की बजाए अब जिले में शहरी मार्केट सोमवार और मंगलवार को बंद होगी। जबकि जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। यह आदेश डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शर्मा ने दिए हैं। डीएम ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सोमवार व मंगलवार को जिले में सभी शॉपिंग मॉल और बाजार बंद रखने के आदेश दिए हैं। यह स्थिति अगले आदेश तक जारी रहेगी। शनिवार व रविवार को दुकानें और शॉपिंग मॉल खोलने पर कोई रोक नहीं है।अगर अर्बन एरिया में किसी काॅलोनी या गांव में एक साथ 10 दुकानें हैं तो उसे मार्केट माना जाएगा। बराड़ा के ग्रामीण इलाके को छोड़कर सभी दुकानें सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगी। यदि 10 से कम दुकानें हैं तो वहां पर 2 दिन बंद होने की कोई पाबंदी नहीं है।
बराड़ा एसडीएम के कैंट, सिटी और नारायणगढ़ एसडीएम से अलग आदेश- गांवों में शनिवार-रविवार को ही बंद रहेंगी दुकानें, बराड़ा शहरी एरिया में सोम-मंगल को
बराड़ा के एसडीएम गिरीश कुमार ने बाजार खोलने को लेकर आदेश जारी किए हैं। जिसमें शहरी एरिया में बाजार सोमवार व मंगलवार को बंद रहेंगे, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में बाजार शनिवार व रविवार को बंद रहेंगे। यह आदेश मुख्य सचिव कम चेयरमैन हरियाणा राज्य एग्जिक्यूटिव कमेटी के आदेश पर जारी किए हैं। एसडीएम ने तहसीलदार बराड़ा एवं मुलाना, बीडीपीओ बराड़ा, सचिव नगर पालिका बराड़ा, थाना प्रबंधक बराड़ा व मुलाना को आदेश जारी किए हैं कि वह अपने एरिया में मुनादी करवाएं। शाम 7 बजे के बाद कोई भी व्यक्ति मार्केट में बाहर न निकले। अगर कोई कानून का उल्लंघन करता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
मार्केट एसोसिएशनों के विराेध के बाद बंद के दिन बदले
सरकार ने प्रदेश में शनिवार और रविवार को मार्केट बंद करने के आदेश दिए थे। दोनों दिन मार्केट बंद होने पर मार्केट एसोसिएशनाें ने इस फैसले का विरोध किया था। एसोसिएशनों का कहना था कि शनि व रविवार की बजाए किसी और दिन मार्केट बंद की जाए, क्योंकि इन 2 दिनों में दुकानदारी ज्यादा प्रभावित हो रही है। अम्बाला में भी डीसी और एसडीएम को मार्केट एसोसिएशनों ने ज्ञापन दिए थे। इसके बाद सरकार ने अपने फैसले में बदलाव किया।
अम्बाला सिटी | सिटी कपड़ा मार्केट भी बाकी बाजाराें की तरह साेमवार और मंगलवार काे बंद हाेगी, जबकि वीरवार सहित बाकी सभी दिन खुलेगी। दी हाेलसेल क्लाॅथ मार्केट एसाेसिएशन ने प्रधान विशाल बत्तरा की अध्यक्षता में प्रेस कांफ्रेंस कर शनिवार और रविवार काे बंद का विराेध किया था। उन्हाेंने कहा था कि अम्बाला सहित पंजाब व अन्य जगहाें दूर-दराज से हाेलसेल कपड़ा व्यापारी व ग्राहक इन्हीं दिनाें में कपड़ा खरीदने पहुंचते हैं। अब बंद के दिनाें का बदलाव करने पर एसाेसिएशन के प्रधान समेत सीनियर वाइस प्रेजिडेंट माेहन गाेयल, एडवाइजर हरीश अाहूजा, एडवाइजर प्रेम गाेसाईं, वाइस प्रेजिडेंट नितिन अग्रवाल, कैशियर डीपी बख्शी, रवि, एग्जीक्यूटिव मेंबर हैप्पी, हरीश सपरा ने फैसले का स्वागत किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.