साेमवार अलसुबह मुलाना के माता बाला सुंदरी मंदिर में बनी गाेगा माड़ी में पूजा करने गए पुजारी की बाइक चाेरी हाे गई। इसकी सूचना मुलाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो एक युवक बाइक चुराते नजर आया। युवक पहले मंदिर में चक्कर लगाता है। इस बीच वह पहले किसी पुजारी की चप्पल उठाता है और फिर बाइक चोरी कर ले जाता है।
शिवकुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 5 बजे वह अपने चाचा सीता राम के साथ माता बाला सुंदरी मंदिर में बनी गाेगा माड़ी में पूजा करने गए थे। वे बाइक मंदिर परिसर में ही खड़ी कर अंदर चले गए। पूजा करने के बाद करीब 6 बजे लाैटे तो बाइक गायब थी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3048xbk

Please do not enter any spam link in the comment box.