गांव सिवाना में रंजिश को लेकर एक परिवार के सदस्यों ने घर में घुसकर एक महिला पर फरसा से हमला कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में घायल महिला रोशनी ने बताया कि वह अपने घर पर थी।
इसी दौरान कृष्ण, सोनु, पूनम व विनोद उनके घर पर आए। आते ही विनोद व पूनम ने उसे पकड़ लिया और कृष्ण ने उसके सिर पर फरसा से वार किया। सोनू ने भी उसके साथ मारपीट की। इसके बाद हमलावर उसे घर से घसीटकर बाहर गली में ले आए और गली में भी उसके साथ मारपीट की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30fcf28
Please do not enter any spam link in the comment box.