![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/28/orig_46_1595890552.jpg)
राज्य में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में एक ही दिन में रिकॉर्ड 844 नए केस सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 218, गुड़गांव में 108 और रेवाड़ी में 91 मरीज मिले हैं। जबकि प्रदेश में मौतों का आंकड़ा भी 400 पार कर गया है। एक ही दिन में नौ नई मौतें होने एक दिन में फरीदाबाद में तीन, पानीपत में दो जबकि अंबाला, नूंह, यमुनानगर व रोहतक में एक-एक मौत हुई है। अब मौतों के मामले में फरीदाबाद ने गुड़गांव को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ राज्य में मृतकों की संख्या 408 पर पहुंच गई है।
इधर, राज्य में फरीदाबाद 7900 तो सोनीपत 2800, अम्बाला 1300 पार मरीज हो गए हैं। राज्य में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 32,413 हो गई है। सोमवार को 662 मरीजों के ठीक होने के साथ अस्पतालों से डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 25046 पर पहुंच गई है। प्रदेश में अभी 6959 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अभी 156 मरीजों की हालत सीरियस है। इनमें 24 मरीज वेंटीलेटर तो 132 मरीज ऑक्सीजन के सहारे हैं। राज्य में रिकवरी रेट 77.96 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
यहां मिले नए केस
फरीदाबाद में 218, गुड़गांव में 108, रेवाड़ी में 91, अम्बाला में 80, करनाल में 48, पानीपत में 42, हिसार व यमुनानगर में 37- 37, रोहतक में 27, कुरुक्षेत्र में 25, सोनीपत में 24, झज्जर में 22, फतेहाबाद में 17, महेंद्रगढ़ में 16, भिवानी में 12, नूंह व जींद में 11-11, पंचकूला व कैथल में 6-6, सिरसा में 5 और चरखी दादरी में एक नया केस मिला है।
यहां ठीक हुए केस
फरीदाबाद में 165, गुड़गांव में 150, रेवाड़ी में 82, अम्बाला में 46, सोनीपत में 45, महेंद्रगढ़ में 34, झज्जर व हिसार में 25-25, करनाल में 21, पंचकूला में 15, भिवानी व पानीपत में 13-13, नूंह में 12, कुरुक्षेत्र में 9, सिरसा में 7 मरीज ठीक हुए हैं।
24 घंटे का अपडेट
- 9863संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए।
- 8682संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई।
- 795नए सर्विलांस पर आए लोग।
- 662ने सर्विलांस का समय पूरा किया।
जानिए...आज तक की स्थिति
- 127591 लोग कुल हो चुके हैं सर्विलांस।
- 74982 लोगों का हो चुका सर्विलांस का समय पूरा।
- 52609 लोग अभी भी हैं सर्विलांस पर।
- 559326 लोगों के लिए गए हैं सैंपल।
- 521416 सैंपल आ चुके हैं निगेटिव।
- 32413 हो चुकी है पॉजिटिव केसों की संख्या।
- 5783 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
यह भी जानें...
- 5.80 प्रतिशत है पॉजिटिव रेट
- 77.96प्रतिशत है रिकवरी रेट
- 1.24 प्रतिशत है फैटेलिटी रेट
- 1 मीलियन पर हो रहा 22064 लोग की टेस्टिंग
- 23 दिन में अब डबल हो रहे मरीज
पंजाब में मरीज 14000 पार : जुलाई में 8 हजार से ज्यादा केस व 173 मौतें
जालंधर | पंजाब में संक्रमितों का आंकड़ा 14 हजार पार हो गया है। सोमवार को 516 नए मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या अब 14209 हो गई है। वहीं, 7 नई मौतों के बाद आंकड़ा अब 321 हो गया है। बता दें कि 30 जून को सूबे में कुल संक्रमित 5695 और मृतकों की संख्या 148 थी। पिछले 27 दिनों में 8,514 लोग संक्रमित और 173 की मौत हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g6xJDQ
Please do not enter any spam link in the comment box.