जगाधरी के दुर्गा गार्डन निवासी 20 साल के शत्रुघ्न की हादसे में मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त साहिल घायल हो गया। उसे अस्पताल में एडमिट किया गया। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। हादसा छोटी लाइन पर बाइक अनियंत्रित होने से हुआ। शत्रुघ्न के रिश्तेदार ने बताया कि शत्रुघ्न और साहिल दोनों ही बाइक पर किसी काम से गए थे। सुबह वापस आ रहे थे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई अाैर दोनों घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर शत्रुघ्न की मौत हो गई।
वहीं गांव मलिकपुर बांगर के नजदीक ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। गांव सुघ माजरी निवासी महबूब ने बिलासपुर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका भाई सहारनपुर निवासी 28 वर्षीय आजम किसी काम से जा रहा था। जब वह गांव मलिकपुर बांगर के नजदीक पहुंचा तो तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राॅली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कार की टक्कर से गार्द इंचार्ज घायल, रेफर
पांवटा हाइवे पर शेरपुर मोड़ के पास कार सवार ने बाइक सवार पुलिस कर्मी को टक्कर मार दी। इसमें पुलिस कर्मी घायल हो गया। उसे अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां पर उसका उपचार चल रहा है। घायल पुलिस कर्मी बैराज पर गार्द इंचार्ज है। गांव गुमथला राव निवासी जसपाल सिंह ने छछरौली पुलिस को शिकायत दी है कि वह हरियाणा पुलिस में तैनात है। उसकी ड्यूटी हथनीकुंड बैराज पर गार्द इंचार्ज लगी हुई है। वह अपनी वर्दी और कपड़े वॉश कराने के लिए अपने घर आया था।
वह अपने गांव के लखविंद्र के साथ बाइक पर हथनीकुंड बैराज पर जा रहे थे। जब वे पांवटा रोड पर शेरपुर मोड़ से आगे पहुंचे तो एक कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें वह सड़क की तरफ गिर गया। इसमें उसे काफी चोट लगी। उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर लाया गया। यहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। वहां पर उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Bm0r4v
Please do not enter any spam link in the comment box.