तय समय के बाद दुकान खोली तो केस दर्ज होगा, पहले दिन तीन एफआईआर
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

तय समय के बाद दुकान खोली तो केस दर्ज होगा, पहले दिन तीन एफआईआर

दुकानें खोलने को लेकर बनाए गए शेड्यूल न मानने वाले दुकानदारों पर अब केस दर्ज होगा। पहले नगर निगम की टीम इनका चालान करती थी। 500 रुपए चालान के देकर दुकानदार बच जाता था। लेकिन प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने का केस दर्ज होगा।

इसकी शुरुआत पुलिस ने शुरू कर दी है। शहर यमुनानगर में तीन दुकानदारों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसमें एक दूध डेयरी संचालक और एक करियाना संचालक तो एक अन्य दुकानदार है। तीनों तय समय के बाद दुकानें खोलकर बैठे थे। अनलॉक वन में इस तरह की कार्रवाई पहली बार हुई है। हालांकि जब लॉकडाउन का शुरुआती दौर था और बाजार पूरी तरह से बंद थे तब भी कुछ दुकानदारों पर केस दर्ज हुए थे। तब लॉकडाउन में दुकान खोलने पर केस दर्ज हुआ था, लेकिन अब अनलॉक वन में तय समय के बाद दुकान खोलने का केस दर्ज हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो समय दुकानें खोलने का तय किया गया है उसी में दुकानें खुलेंगी। इसके बाद दुकान खोली तो केस दर्ज होगा।

शराब के ठेकेदार और कुछ अन्य दुकान बाद तक खोलते हैं| लॉकडाउन में बाजार पूरी तरह से बंद थे। लंबा समय दुकानदारों ने घर बैठकर गुजारा। उस समय दूध डेयरी और करियाना स्टोर ही खुल रहे थे। धीरे-धीरे बाजार खुलते गए। पहले ऑड इवन सिस्टम से खोले गए और अब पूरा बाजार खुल रहा है। ऑड इवन खत्म कर दिया गया है। लेकिन समय तय है। इसके बाद भी कुछ लोग नहीं मान रहे। इसमें कई जगह शराब ठेकेदार भी देर रात तक ठेके खोलकर रखते हैं। वहीं कुछ दुकानदार हैं जोकि दुकान रात तक बंद नहीं करते।

रामपुरा चौकी पुलिस ने हेड कांस्टेबल तेजबीर सिंह की शिकायत पर प्रेम कॉलोनी निवासी पंपी कुमार और सब इंस्पेक्टर मोहनलाल की शिकायत पर ग्रीन पार्क हरदेव नगर निवासी सरदार सरदुल सिंह पर के धारा-188 और 51 डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट में केस दर्ज किया गया है। सब इंस्पेक्टर मोहनलाल ने अपने बयानों में कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुरु कृपा करियाना स्टोर संचालक रात 10 बजे तक दुकान खोलकर रखता है। वह सरकार के आदेशों की पालना नहीं कर रहा। रात साढ़े 8 बजे तक वे टीम के साथ वहां पर गए तो उन्होंने दुकान खुली मिली।

वहां पर मौजूद व्यक्ति दुकान खोलने का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसी तरह तेजबीर सिंह ने अपने बयानों में कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रेम कॉलोनी में महादेव दूध डेयरी संचालक सरकार के आदेश नहीं मान रहा। देर रात तक दुकान खुली रखता है। इस पर उन्होंने वहां रात साढ़े 8 बजे रेड की तो दुकान खुली मिली। वहीं गांव मामली निवासी सचिन कुमार ने जड़ौदा गेट पर रात 9 बजे तक दुकान खोली हुई थी। इस पर जगाधरी पुलिस ने वहां पर जाकर उसके के खिलाफ डीसी के आदेशों की अवहेलना करने का केस दर्ज किया है।

यह समय है दुकानें खुलने और बंद होने का
अनलॉक वन में डीसी मुकुल कुमार ने बाजार खुलने को लेकर ऑर्डर जारी किए थे। उनके अनुसार अब बाजार सप्ताह भर खुल सकते हैं। दुकानें सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगी। इसमें दूध डेयरी सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक खुल सकती हैं। मेडिकल शॉप, अस्पताल, पेट्रोल पंप 24 घंटे खुलेंगे।

इसके साथ ही फूड रेस्टोरेंट रात 8 बजे तक होम डिलीवरी के लिए खुल सकते हैं। बहुत से लोगों को दुकानें खोलने और बंद करने के समय की सही जानकारी नहीं है इसलिए कुछ दुकानें रात 8 या 9 बजे तक खोलकर रखते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fmS6vU
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------