पिता का आरोप-दोस्त घर से बुलाकर ले गया था, उसी ने नहर में धकेला
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

पिता का आरोप-दोस्त घर से बुलाकर ले गया था, उसी ने नहर में धकेला

पुराना हमीदा की खड्ढा कॉलोनी निवासी पॉलीटेक्निक के छात्र आशिफ का गांव ठसका के पास आवर्धन नहर से शव मिला। आशिफ के पिता ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को उसके दोस्त ने साजिश रचकर नहर में हत्या कर फेंका है या फिर उसे नहर में धक्का दिया गया। इसलिए उसके दोस्त पर केस दर्ज कर उससे पूछताछ की जाए। पुलिस ने आशिफ के पिता के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 174 की कार्रवाई की है। जिस युवक पर आरोप लगा है, उससे पुलिस पूछताछ में लगी है। हमीदा चौकी इंचार्ज ईश्वर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके हिसाब से आगामी कार्रवाई की जाएगी।

शोयब ने बताया कि उसका बेटा आशिफ पॉलीटेक्निक कर रहा था। नौ जून को दोपहर के समय उसका दोस्त उसे बुलाकर ले गया। शाम तक वह नहीं आया। बाद में उसका दोस्त उसका मोबाइल घर देने आया। उसने उनसे बात छिपाकर रखी। बाद में वह कहने लगा कि आशिफ नहाते समय डूब गया है। उसने उसे कई बातों में गुमराह किया। उनका कहना है कि जब उसके बेटे को शव मिला तो उस पर चोट के निशान थे। वहीं उसने पूरे कपड़े पहने हुए थे। पूरे कपड़े पहनकर कोई नहर में नहीं नहाता।

वहीं उसके बेटे को तैराना भी नहीं आता था। वह नहर में नहाने कभी नहीं जाता था। इस तरह से उन्हें लगता है कि उसके बेटे की हत्या साजिश के तहत हुई है। यह साजिश उसके दोस्त ने ही रची है। उन्होंने पुलिस को उस पर केस दर्ज करने की मांग की है। आशिफ उनका इकलौता बेटा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आशिफ। फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fkSQ4E
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------