थंबड़ के एक व्यक्ति ने एक पार्षद पर लॉकडाउन के दौरान कॉलोनी काटने का आरोप लगाते हुए सीएम विंडो पर इसकी शिकायत दी है। विक्रम सिंह ने शिकायत में कहा कि पार्षद ने 2 लोगों के साथ मिलकर छाबड़ा कॉलोनी के पीछे 11 कनाल 4 मरले में अवैध काॅलोनी काटी और उसमें पेड़ भी लगा दिए।
विक्रम ने बताया कि उसने इस बारे में एक शिकायत 7 मई को सचिव टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग अम्बाला व नपा सचिव को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं शिकायतकर्ता की मानें तो पार्षद का एक साथी जोकि पुलिस में कार्यरत है, ने उसे अपनी शिकायत वापस न लेने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cRM8Bd

Please do not enter any spam link in the comment box.