जिला में कोरोना पॉजिटिव के 9 नए केस सामने आए हैं। इनमें कैथल के पंत नगर में दो महिला, जाखौली अड्डे पर महिला व उसकी तीन बेटियां, डिफेंस कॉलोनी में रिटायर्ड पुलिसकर्मी का बेटा और सीवन में पति-पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिले। सीवन में कोरोना पॉजिटिव मिला दंपती गुरुग्राम से यहां रजिस्ट्री करवाने के लिए आया था जिसने कैथल आकर कोरोना टेस्ट करवाया और तहसील में जाकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया से गुजरा। पति-पत्नी अपना कार्य निपटाने के बाद वापस गुरुग्राम चले गए थे जिनकी रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है।
स्वास्थ्य विभाग दंपती के संपर्क में आने वाले तहसील से जुड़े कर्मचारियों व अधिकारियों की पहचान करने में लगा है, जिन्हें आइसोलेट किया जा सके। वहीं दूसरी तरफ शहर के कंटेनमेंट जोन पटेल नगर व पंत नगर में संक्रमितों को आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इन दोनों ही क्षेत्रों में संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से आने से मरीज बढ़ रहे हैं। डिफेंस कॉलोनी में भी गुरुग्राम से आया युवक पॉजिटिव पाया गया, 34 वर्षीय युवक गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है जो मंगलवार को कैथल पहुंचा और कोरोना टेस्ट करवाया। युवक अपने माता-पिता के संपर्क में आया था। विभाग ने दोनों को ही आइसोलेट कर दिया। 9 नए केस मिलने के बाद जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या 57 हो गई। इनमें 30 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 27 अभी भी संक्रमित हैं।
जाखौली अड्डा पटेल नगर में दिल्ली से आई करीब 35 वर्षीय महिला व उसकी तीन बेटियां (उम्र 3, 8 व 13 साल) पॉजिटिव पाई गई। महिला कुछ दिन पहले यहां अपनी शादीशुदा भतीजी से मिलने आई थी। महिला की भतीजी अपने पति के साथ दिल्ली से कैथल लौटी थी जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। परिवार ने भतीजी के पास आई महिला व उसकी बेटियों को यहीं होम क्वाॅरेंटाइन कर दिया था। जिनके सैंपल लिए गए तो अब चारों मां-बेटियां पॉजिटिव पाई गई हैं। पंतनगर में शुरुआत में बहादुरगढ़ से शादी से लौटी महिला की 20 वर्षीय देवरानी व 35 वर्षीय जेठानी संक्रमित मिली। यहां 25 व 25 मई को बहादुरगढ़ में एक शादी समारोह से परिवार आया था जिसने अपने पड़ोसियों को मिठाई भी बांटी। पारिवारिक सदस्यों के सैंपल लिए गए तो महिला पॉजिटिव मिली थी। उसके बाद महिला का पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ चुका है। परिवार के संपर्क में आने वालों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिल रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MStlLz

Please do not enter any spam link in the comment box.