छह वार्डों में होने वाले छह विकास कार्यों के ई-टेंडर कॉल किए
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

छह वार्डों में होने वाले छह विकास कार्यों के ई-टेंडर कॉल किए

नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी ने छह वार्डों में होने वाले छह विकास कार्यों के ई-टेंडर कॉल किए। इसके साथ पहले कॉल किए वार्ड-13 की जम्मू कॉलोनी में 2.34 लाख से शहीद रॉकी हर्बल पार्क के विकास के टेंडर की प्रक्रिया पूरी न होने पर रिकॉल कर दिया। कॉल किए टेंडर अनुसार वार्ड-22 के गोविंदपुरी में 24.10 लाख से टॉयलेट, फुटपाथ व पक्की सड़क का काम आईपीबी स्टोर रूम व भगवान परशुराम पार्क के समीप होगा। वार्ड-14 में 13.09 लाख से आरसीसी नाला व पुराना हमीदा में 1.92 लाख से कवल वाली गली में सड़क व नाली निर्माण होगा।

वार्ड-18 के जामपुर में 9.10 लाख से पंचायत घर व टॉयलेट निर्माण, वार्ड-18 के फर्कपुर में 5.31 लाख से लेट ओमप्रकाश के घर से लक्ष्मी के घर तक फिरनी चौड़ी करने का काम और वार्ड-21 की आनंद विहार कॉलोनी में शिवचरन के घर से तिलक राज के घर तक गली व नाली निर्माण होगा। वर्क अलॉट पर संबंधित फर्म को दो माह की अवधि में यह काम पूरे करने होंगे। इसमें बिड सबमिशन 22 जून व टेक्निकल व फाइनेंशियल बिड ओपनिंग 23 जून को होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MTlWeX
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------