सनौली रोड पर मलिक पेट्रोल पंप के पास वीर कॉलोनी में शुक्रवार को 15 वर्षीय 10वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पिता व भाई का आरोप है कि गुरुवार को छात्रा पड़ाेसी के दो बच्चों को बैठाकर साइकिल चला रही थी। गिरने से 4 साल की बच्ची के हाथ टूट गया और 2 साल की बच्ची के सिर में चोट आई। तब बच्चों के पिता ने बदला लेने की धमकी दी थी। शुक्रवार को छात्रा घर पर अकेली थी। दोपहर करीब 1 बजे परिजन फैक्ट्री से लंच पर आए तो बेटी फंदे पर लटकी मिली।
पिता ने आरोप लगाया कि या तो उसकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया या फिर बेटी ने डर के मारे फांसी लगाई है। फिलहाल पुलिस ने मृग रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
यूपी के हरदोई निवासी वंशगोपाल यहां सनौली रोड पर मलिक पेट्रोल पंप के पास वीर कॉलोनी में रहते हैं। उनकी बेटी 15 वर्षीय रोहिणी ने 10वीं के पेपर दिए है, जिसका रिजल्ट नहीं आया। पिता ने बताया कि 11 जून को बेटी साइकिल चला रही थी। तब पड़ोसी के 4 व 2 साल की बेटी को उसने साइकिल पर बैठा लिया।
संतुलन बिगड़ने से तीनों गिर गए। दो बच्चों को चोट आई तब उनके पिता को इलाज कराने के लिए बोला। आरोप है कि बच्चियों के बोले कि इलाज तो करा लेंगे, लेकिन इसका बदला लेंगे। शनिवार सुबह वंशगोपाल, उनकी पत्नी मंजू व बेटा धर्मवीर फैक्ट्री में काम पर गए थे। कमरे पर रोहिणी अकेली थी। दोपहर करीब एक बजे परिजन लंच पर लौटे तो रोहिणी कमरे में पंखे पर चुनरी से फंदे पर लटकी थी। धर्मवीर का आरोप है कि बहन की मौत के बाद बच्चियों की मां ने भी उनको धमकाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cTnCjm

Please do not enter any spam link in the comment box.