टिक-टाॅक स्टार प्रकरण पर दूसरे दिन शनिवार काे जिलेभर में सियासत गर्म रही। विपक्षी दल कांग्रेस के अलावा व्यापार मंडल व कर्मचारी संगठन सड़क पर दिखाई दिए। सबकी एक टूक मांग रही कि साेनाली काे गिरफ्तार कराे। उधर भाजपा ने पूरे दिन माैन साधे रखा। जिला पदाधिकारी से लेकर विधायक व सांसद तक चुप्पी साधे रहे। भाजपा नेत्री साेनाली फाेगाट की गिरफ्तारी की मांग काे लेकर बालसमंद मंडी में ग्रामीणाें ने धरना दिया। इधर पुलिस भी दाेनाें पक्षाें काे जल्द पूछताछ के लिए बुलाएगी।
करनाल के सांसद एवं प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ने इस मामले काे लेकर भाजपा नेत्री साेनाली फाेगाट से बातचीत की। वे हाईकमान इससे अवगत करवाएंगे। साेनाली ने दावा किया है उन्हें आदमपुर हलके की 32 पंचायताें का समर्थन मिला है।
सोनाली फोगाट को दोषी बता गिरफ्तारी की मांग कर रहा विपक्ष
ये बोले राजनेता...
- डॉ. कमल गुप्ता : हिसार के विधायक डाॅ. कमल गुप्ता ने इस संबंध में कहा कि यह मामला पार्टी हाईकमान के संज्ञान में है। जाे भी फैसला हाेगा, वह पार्टी हाईकमान काे ही करना है।
- सुरेंद्र पूनिया : भाजपा जिला प्रधान सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि पार्टी इस पर गंभीरता से मंथन कर रही है। बोले, मार्केट कमेटी सचिव की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में है।
सचिव की पत्नी बोली...अगर मेरे पति ने गलत बाेला ताे पुलिस काे शिकायत करनी थी
सचिव सुल्तान सिंह के परिवार के लाेग इस मामले पर सदमे में हैं। सुल्तान सिंह ने पत्नी के मीडिया के सामने अाकर कहा है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए। उन्हाेंने कहा कि मेरे पति के किसी शब्द से काेई अापत्ति थी ताे इस मामले में पुलिस काे शिकायत देनी चाहिए थी। उन्हाेंने कहा कि पूरा परिवार साे नहीं पाया है।
सचिव की बेटी ने कहा कि मेरे दादा स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। बेटी ने कहा कि मैं भी सिविल सर्विस में जाकर देश सेवा करना चाहती हूं, मगर इस घटना ने उसे विचलित किया है। बेटे ने कहा कि वह भी दादा की तरह देश सेवा के लिए सेना में जाने की तैयारी कर रहा है। परिवार ने कहा कि हमें डर है कि अस्पताल में भी उनके साथ काेई और घटना न हाे जाए। उन्हाेंने प्रधानमंत्री से न्याय की मांग की है।
मंडी इफेक्ट... आखिरी दिन मंडी में2208 क्विंटल ही गेहूं खरीदा गया
भाजपा नेत्री और मार्केट कमेटी सचिव प्रकरण के बावजूद शनिवार काे गेहूं व चने की खरीद हुई। हालांकि सुबह दाे घंटे मंडी काे बंद रखा गया था। लेकिन बाद में काम सुचारू रूप से चला। मंडी सुपरवाइजर के अनुसार शनिवार काे 2208 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। वहीं 310 क्विंटल चना खरीदा गया। सरकार के निर्देशानुसार 6 जून काे गेहूं खरीद का आखिरी दिन था। अब आगे गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हाेगी। सरसाें की खरीद पर अभी सरकार ने राेक लगाई हुई है।
करनाल के सांसद एवं प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया शनिवार काे हिसार आए थे। इस दाैरान उन्हाेंने मेरे काे बुलाकर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। मैंने सारी बात उनके सामने रखी। उन्हाेंने मेरे ब्यान नाेट कर हाईकमान काे साैंपने की बात कही है। रविवार काे फिर वे हिसार आएंगे।'' -साेनाली फाेगाट, भाजपा नेत्री।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Bxynuz

Please do not enter any spam link in the comment box.