विश्व पर्यावरण दिवस पर मुलाना विधायक वरुण चौधरी ने हरियाणा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में पाैधारोपण अभियान के नाम पर हर साल करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं, उसके बावजूद हरियाणा में पेड़ों की भारी कमी है। वरुण की मानें तो 2019 की भारत के राज्यों की वन रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में भारत के सभी राज्यों में सबसे कम वन क्षेत्र हरियाणा में हैं। वरुण विधानसभा में भी यह मुद्दा उठा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विस में मुद्दा उठाने के बाद अभी तक इस मामले की जांच नहीं हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30a25jH

Please do not enter any spam link in the comment box.