तख्तियां हाथ में लिए भाजपाइयों ने जलाया पुतला
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

 तख्तियां हाथ में लिए भाजपाइयों ने जलाया पुतला

 तख्तियां हाथ में लिए भाजपाइयों ने जलाया पुतला



मंडीदीप : औद्योगिक नगर में आज अनेक जगह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया | नगर के वार्ड सतलापुर के मुख्य चौराहे पर  विधायक सुरेंद्र पटवा के मार्गदर्शन में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में संतोष गिरी, रंजीत राजपूत, शिवराम शर्मा, भगवत सिंह चौहान, धर्मेंद्र यादव (गोल्डी), अंशुल साहू, सचिन विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा, मनोज प्रजापति, ललित राजपूत, सत्यम सोनी, विराट रघुवंशी, अमन सोनी, शरद श्रीवास्तव, अंकित मैथिल, गुलशन सोनी, शुभम लोवंशी, डीके शर्मा, ऋषभ विश्वकर्मा, नीरज विश्वकर्मा, अमन महल, आयुष मीणा, रितिक ठाकुर, रोहित अहिरवार, सोनू भाई आदि नें कमलनाथ को गद्दार बताते हुए उनका पुतला जलाया | इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने नारे लिखी तख्तियां हाथों में ले रखीं थीं |


पूर्व जिलाध्यक्ष नें भी जलाया पुतला -



चीन के दलाल कमलनाथ, चीन का दलाल कमलनाथ - देश का गद्दार श्लोगन लिखी तख्तियां हाथ में लेकर भाजपा के  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में इकठ्ठा हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाया | भाजपा नेता राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्री रहते हुए कमलनाथ ने चीन के माल को आयात शुल्क में भारी कटौती दी थी | जिससे भारतीय कुटीर लघु उद्योग और व्यापार को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था | कमलनाथ की इस करतूत का भंडाफोड़ होने के बाद आज भाजपा के द्वारा उनका पुतला जलाया गया | इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता अरविंद जैन, प्रेम साहू, वीरेन्द्र मीणा, सुरेन्द्र चौकसे, संजय तिवारी, रामनिवास पाल, अर्जुन मीना, सुरेन्द्र चौहान, एमएल शुक्ला एवं पंचम अहिरवार आदि उपस्थित रहे |


 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------