नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी लगाने का खेल रुक नहीं रहा है। निगम के अधिकारियाें ने जब अचानक हाजिरी रजिस्टर चेकिंग की तो मामले का खुलासा हुअा है। मटका चाैक एरिया के सफाई दराेगा के एरिया में जांच में मिला कि पांच कर्मचारी माैके पर उपस्थित नहीं थे।
जब अधिकारी जांच के लिए पहुंचे ताे इन कर्मचारियाें की हाजिरी काे काटकर यानी पी के स्थान पर ए लगा दिया गया। हैरानी की बात है कि कुछ कर्मचारियाें की रजिस्टर में हाजिरी लगाने वाला स्थान खाली छाेड़ा गया था। इसके बाद रिपोर्ट निगम कमिश्नर व ज्वाॅइंट कमिश्नर को दी गई। ज्वाॅइंट कमिश्नर ने अब रोजाना सभी एएसआई की सुबह 6 बजे सफाई दरोगाओं व सफाई कर्मचारियों की हाजिरी जांचने के आदेश दिए हैं।
पहले भी सामने आते रहे हैं मामले : सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी पर न आने के बावजूद हाजिरी लगाने का मामला पहली बार सामने नहीं आया है। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। कई बार इसकी लिखित शिकायतें मेयर से लेकर निगम कमिश्नर तक पहुंची है। मगर हर बार अधिकारियों द्वारा ढुलमुल कार्रवाई करके मामला रफा-दफा कर दिया जाता है।
इधर,.. वाहनों में तेल डलवाने के लिए भी एमटीओ के साथ रहेगा एक एएसआई
इसके अलावा निगम की गाड़ियों में डीजल या पेट्रोल डलवाने के समय भी एमटीओ के साथ एक एएसआई लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन एएसआई की एक-एक सप्ताह ड्यूटी रहेगी।
उच्चाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों व दरोगाओं की हाजिरी जांचने के लिए सभी एएसआई को निर्देश दिए हैं। मैं भी हाजिरी चेक करूंगा।'' -सुभाष सैनी, सीएसआई, नगर निगम।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gGK2ay
Please do not enter any spam link in the comment box.