
किडनी की समस्या से जूझ रही 60 वर्षीय महिला ने कोरोना को हरा दिया। रिपोर्ट निगेटिव रहने पर महिला की एमएम मेडिकल कॉलेज की कोविड19 यूनिट से छुट्टी कर दी गई। 26 मई को महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी।
उससे दो दिन पहले महिला ने कैंट सिविल अस्पताल में डायलिसिस कराया था। कुरुक्षेत्र के गांव जंधेड़ी की इस महिला के केस को अम्बाला स्वास्थ्य विभाग ने अपने खाते में नहीं गिना था। कोविड यूनिट के नोडल अधिकारी डॉ. एलएन गर्ग व आइसोलेशन वार्ड के इंचार्ज डॉ. मोहित सिंगला ने बताया कि बुधवार वार्ड में आइसोलेट 8 मरीजों के रिपीट सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
इनमें बराड़ा का युवक और करनाल की 90 वर्षीय महिला शामिल हैं। यह युवक परिवार के साथ पूरे लॉकडाउन में मुंबई में बहन के घर फंसा रहा। 22 मई को टैक्सी से परिवार बराड़ा लौटा था। परिवार के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव रही थी।
1 जून से 1233 लोग दूसरे राज्यों से पहुुंचे, लक्षण मिलें तो हेल्पलाइन पर कॉल करें
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 1 जून से अब तक 1,233 व्यक्ति दूसरे राज्यों से अम्बाला कैंट स्टेशन पहुंचे हैं। बुधवार रात में 387 लोग और आने हैं। इन लोगों को क्वारेंटाइन किये जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
अम्बाला शहर में अब तक 12 लोग ही आए हैं। सिविल सर्जन के मुताबिक सभी यात्रियों को हिदायत दी गई है कि वे आइसोलेशन में रहें। कोरोना के लक्षण पाए जाने पर हेल्प लाइन नंबर 108, 0171-2550580, 70278-46102, 98130-59474 पर संपर्क करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36Vigmm
Please do not enter any spam link in the comment box.