मुलाना मेडिकल कॉलेज की एमएम कोविड 19 यूनिट से वीरवार को 6 मरीजों की छुट्टी हुई। इनमें से 4 अम्बाला और एक-एक कुरुक्षेत्र व करनाल के हैं। कोविड यूनिट के नोडल अधिकारी डॉ. एलएन गर्ग व आइसोलेशन वार्ड के इंचार्ज डॉ. मोहित सिंगला ने बताया कि इन सभी की रिपीट सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें मुंबई से लौटा सिटी की घास मंडी का रहने वाला 33 वर्षीय युवक, दिल्ली से लौटा अम्बाला कैंट निवासी पालम विहार का 29 वर्षीय युवक, महेशनगर के दयाल बाग चौक निवासी 48 वर्षीय ट्रक ड्राइवर और बराड़ा के गांव डेरा सलीमपुर का युवक शामिल है। अब ये होम क्वारेंटाइन रहेंगे।
33 वर्षीय युवक मुंबई में सैलून चलाता है। पालम विहार का बीटेक पास युवक चार माह से दिल्ली में था। 24 मई को चाचा के साथ दिल्ली से अम्बाला आया था। वहीं, दयाल बाग का ट्रक ड्राइवर बिहार से 23 मई को लौटा था। इन सभी लोगों ने खुद ही अपना सैंपल कराया था। इनकी सतर्कता के चलते कांटेक्ट्स में आए लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xywlmv

Please do not enter any spam link in the comment box.