
गर्मी और आपके बीच अब कई दिनों तक बादल अड़े रहेंगे। जून के पहले 15 दिन बिना लू या अधिक गर्मी के ही बीतने वाले हैं। क्योंकि अगले पांच दिनों तक रुक-रुककर प्रदेश में बरसात होती रहेगी। जबकि लू लगभग खत्म हो चुकी है। 11 जून से प्रदेश में प्री-मानसून की उम्मीद बन गई है। वहीं परिस्थितयां अनुकूल रही तो 20 जून के बाद कभी भी मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। फिलहाल दिन का पारा सामान्य से सात डिग्री तक कम चल रहा है। ऐसा वर्ष 2014 में हुआ था।
आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार सात जून से बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इससे उत्तर भारत में बरसात की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। अबकी बार महज पांच दिन ही लू चली है, अब लू के दिन लद चुके हैं, इतना पारा नहीं बढ़ेगा। एक से तीन जून तक प्रदेश में 13.3 एमएम बरसात हो चुकी है, जो सामान्य से 788 फीसदी अधिक है। इस अवधि में सामान्य बरसात 1.5 एमएम ही होती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XsONwY
Please do not enter any spam link in the comment box.