200 बिस्तराें के हिसाब से जिले काे चाहिए 80 डाॅक्टर, सरकार जल्द करेगी प्रदेश में एक हजार डाॅक्टर भर्ती
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

200 बिस्तराें के हिसाब से जिले काे चाहिए 80 डाॅक्टर, सरकार जल्द करेगी प्रदेश में एक हजार डाॅक्टर भर्ती

जिले की 14 लाख आबादी पर बने 200 बेड के अस्पताल में अब जल्द ही डाॅक्टर मिल सकते हैं। इसके दाे कारण हैं क्याेंकि एक ताे जिले की पीएमओ सीट अब भर गई है, दूसरा काेविड-19 से निपटने के लिए सरकार 1 हजार डाॅक्टराें की भर्ती कर रही है। ऐसे में मिले काे भी बहुत से डाॅक्टराें व स्टाफ के मिलने की उम्मीद है, इसके लिए विभाग भी हर संभव काेशिश में जुटा है। वह हर महीने डाॅक्टराें की डिमांड भेज रहा है। इस बार भी डिमांड भेजी जा चुकी है।

जिले के इस 200 बेड के अस्पताल में अब डाॅक्टराें, स्टाफ व अन्य सुविधा बढ़ने की उम्मीद है। क्याेंकि पीएमओ की सीट पहली बार भरी है। अब 200 बिस्तराें के हिसाब से जिले काे डाॅक्टर व स्टाफ भी चाहिए।

जिले का नया अस्पताल जब शुरू हुआ यानी 1 नवंबर 2018 काे, ताे उसमें 6 ऑपरेशन थियेटर, 18 प्राइवेट रूम, कैथ लैब, ब्लड बैंक, पीपी माेड पर एमआरआई सहित कई सुविधा मिलनी थी, लेकिन जिले के इस अस्पताल काे 200 बेड की अनुमति ही 1 नवंबर 2018 के बाद करीब 6 माह बाद 10 अप्रैल 2019 काे मिली है।

10 अप्रैल 2019 काे मिली थी 200 बेड की अनुमति
जिले का 200 बेड का एकमात्र अस्पताल 1 नवंबर 2018 काे बनकर तैयार हुआ था। सीएम मनाेहर लाल व तत्कालीन सीएमओ डाॅ. डीएन बागड़ी ने इस बिल्डिंग का उद‌्घाटन किया था। वहीं कागजाें में 10 अप्रैल 2019 काे जिले के इस अस्पताल काे 200 बिस्तराें की अनुमति मिली थी। तभी पीएमओ की पाेेस्ट स्वीकृत हुई थी। बता दें कि 200 बिस्तर या उससे ज्यादा हाे ताे उसे चलाने के लिए एक पीएमओ की जरूरत हाेती है। लेकिन अप्रैल 2020 से लेकर अब तक ये सीट खाली पड़ी थी। अब 1 साल दाे महीने के बाद ये पाेस्ट भरी है।

ये-ये सुविधा मिलने की उम्मीद : 200 बिस्तराें के हिसाब से 7 एसएमओ, 50 मेडिकल ऑफिसर, 80 डाॅक्टर, 300 स्टाफ नर्स और 500 से ज्यादा चतुर्थ क्षेणी के कर्मचारी हाेने चाहिए। 18 प्राइवेट रूम, सभी 6 ऑप्रेशन थियेटर, कैथ लैब, ट्रामा सेंटर, ब्लड बैंक, पर्याप्त एंबुलेंस, पीपी माेड पर एमआरआई, अत्याधुनिक मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट, हाईटेक एमरजेंसी बन सकती है। फिलहाल जिले काे एक-दाे सालाें से इस अस्पताल में डायलिसिस, अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन सहित सुविधा जरूर मिल रही है।

तीन दिन पहले पीएमओ बनीं है डॉ. सपना
डाॅ. सपना गहलावत जिले की पहली पीएमओ(प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर) अगले सप्ताह में जॉइन करेंगी। उन्हाेंने बताया कि अभी हिसार में कुछ काम बाकी है। वह उस काम इस सप्ताह में खत्म कर अगले सप्ताह के साेमवार या मंगलवार काे जॉइन करेंगी। 3 तीन दिन पहले हिसार के सिविल अस्पताल से एसएमओ के पद से प्रमाेट हाेकर डाॅ. सपना गहलावत पानीपत की पीएमओ बनीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30IFNWF
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------