काेर्ट केस में 2 जमानतें दीं और फिर शपथ पत्र देकर इससे इंकार करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश कर महिला को जेल भेज दिया गया। थाना अम्बाला सिटी में जेएमआईसी अनीता रानी की कोर्ट के रीडर राजेश की शिकायत पर महिला के खिलाफ 7 अप्रैल को केस दर्ज किया गया था।
आरोप है कि 1 मई, 2019 को कोर्ट कॉम्प्लेक्स में महिला ने जाली दस्तावेज के आधार पर आरोपी अरुण की जमानत कराने का आपराधिक कार्य किया। मामले में 22 जुलाई को जनकपुरी कैंट के विरेंदर ठाकुर ने कोर्ट में शिकायत दी कि मनमोहन नगर की इस महिला ने 2 केसों में जमानत दी है। इसके बावजूद कोर्ट में शपथ पत्र दिया कि उसने ऐसा नहीं किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dAEmwU
Please do not enter any spam link in the comment box.