जिले के 163243 किसानों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 32 करोड़ 64 लाख रु से अधिक राशि अंतरित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

जिले के 163243 किसानों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 32 करोड़ 64 लाख रु से अधिक राशि अंतरित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुवाहाटी असम में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त की राशि किसानों को वितरित की गईं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रायसेन जिले के 163243 हितग्राही किसानों के बैंक खातों में 32 करोड़ 64 लाख 86 हजार रु की राशि अंतरित की गई। रायसेन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त राशि का वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल, कृषि तथा राजस्व विभाग के अधिकारी और हितग्राही किसान उपस्थित रहे।
जिले के 163243 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त के दो-दो हजार रू के मान से कुल 32 करोड़ 64 लाख 86 हजार रू की राशि प्रदान की गई है। सांची विधानसभा क्षेत्र के 44122 किसानों को 88244000 रू, उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के 51937 किसानों को 103874000 रू, भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के 24587 किसानों को 49174000 रू तथा सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के 42597 किसानों को 85194000 रू की राशि वितरित की गई।



 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------