सौरव गांगुली ने किया क्रिकेट मैदान पर वापसी का ऐलान
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

सौरव गांगुली ने किया क्रिकेट मैदान पर वापसी का ऐलान


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले हैं। सौरव गांगुली ने इंस्टाग्राम पर यह घोषणा करते हुए पुष्टि की कि वह लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सीजन 2 में एक विशेष मैच खेलेंगे। हाल ही में एलएलसी ने घोषणा की थी कि आगामी सीजन की मेजबानी भारत में की जाएगी। इस प्रकार, भारतीय प्रशंसक सौरव गांगुली को एक बार फिर से खेलते हुए देख पाएंगे। हालांकि, ये एक चैरिटी मैच होगा।  

भारत के पूर्व कप्तान और दादा के नाम से फेमस गांगुली ने इस मैच के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है और वे जिम में पसीना बहाते हुए नजर आएंगे। जिम की अपनी तस्वीरें भी गांगुली ने पोस्ट की हैं और उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में अपने लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलने की पुष्टि की है और बताया है कि वे इसमें क्यों भाग लेने जा रहे हैं। गांगुली ने कैप्शन में लिखा, "आजादी का अमृत महोत्सव के लिए फंड जुटाने के एक चैरिटी मैच के लिए तैयार होने के लिए ट्रेनिंग का आनंद ले रहा हूं। भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष और लीजेंड्स लीग क्रिकेट के शीर्ष दिग्गजों के साथ महिला सशक्तिकरण के लिए लीजेंड्स लीग क्रिकेट में जल्द ही कुछ क्रिकेट गेंदों को हिट करना है।" लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सह-संस्थापक और सीईओ रमन रहेजा ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, “हम दिग्गज सौरव गांगुली को अन्य दिग्गजों के साथ मैच खेलने के लिए धन्यवाद देते हैं। एक लीजेंड, हमेशा एक लीजेंड होता है, दादा हमेशा क्रिकेट के लिए तैयार रहते हैं। वह एक विशेष चैरिटी मैच खेलेंगे, जो हमारे दर्शकों के लिए एक शानदार दृश्य होने वाला है। हम कुछ प्रतिष्ठित दादा शॉट्स देखने की उम्मीद करते हैं।" 






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------