छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राज्य में कथित रूप से बिगड़ती कानून व्यवस्था का विरोध जताया, इस दौरान करीब 800 से अधिक कार्यकर्ता राजधानी में मोजूद थे।जब कार्यकर्ताओं ने राज्य विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की तो पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। बता दें कि राज्य विधानसभा का मानसून सत्र अभी चल रहा है। यहां लोधी पारा चौक परिसर में तैनात भारी पुलिस दल ने विधानसभा भवन का घेराव करने की कोशिश को नाकाम कर दिया।रायपुर के अपर पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने कहा कि विधायक बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व मंत्री राजेश मूणत सहित वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कई भाजपा कार्यकर्ताओं को लोधी पारा चौक पर पुलिस कर्मियों ने आगे बढ़ने से रोका,जहां प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए थे।
हिरासत में लिए गए भाजपा कार्यकर्ता
गुरुवार, जुलाई 28, 2022
0
Tags
Please do not enter any spam link in the comment box.