नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने किया आत्मसमर्पण
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने किया आत्मसमर्पण



छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। बताया जा रहा है कि तीन इनामी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। इन सभी पर 18 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिले में सुरक्षा बलों के अधिकारियों के सामने नक्सलियों ने सरेंडर किया। इनकी पहचान 24 साल के रमेश हेमला, 28 साल के संतु हेमला और 30 साल के रितेश हेमला के रूप में हुई है।उन्होंने बताया कि नक्सली रमेश हेमला पर पांच लाख रुपये का इनाम था। इसके अलावा संतु हेमला पर पांच लाख और रितेश हेमला पर आठ लाख रुपये का इनाम था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने जिले में चल रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर हिंसा का मार्ग छोड़ समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------