![](https://pradeshlive.com/wp-content/uploads/2022/07/arrest-14.jpg)
बिलासपुर। दुष्कर्म के आरोपित के कर्मचारी ने पीड़िता की पहचान उजागर की। साथ ही महिला पर स्र्पये मांगने का आरोप लगाया। आरोपित ने इंटरनेट मीडिया में दुष्कर्म पीड़िता की फोटो प्रसारित कर दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बीते दिनों दुष्कर्म की शिकायत की थी। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इसकी जानकारी होने पर आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया है।इधर आरोपित के कर्मचारी ने पीड़िता की फोटो इंटरनेट मीडिया में डाल दी। इसके साथ ही उसने दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करते हुए स्र्पये मांगने का भी आरोप लगाया। पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो उसने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपित की पहचान ऋषि शर्मा निवासी भैंसो जिला जांजगीर-चांपा के रूप में की। इसके बाद उसने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
Please do not enter any spam link in the comment box.