![](https://pradeshlive.com/wp-content/uploads/2022/07/6-27.jpg)
लखनऊ । बादलों ने अब उत्तर प्रदेश का रुख कर लिया है यहां शुक्रवार को झमाझम का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तेज गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यूपी में येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकांश जगहों पर झमाझम बारिश हो सकती है। बता दें कि बीते कुछ समय से उत्तर प्रदेश में मानसून मेहरबान है और बारिश भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आज यानी शुक्रवार को यूपी के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। यूपी में सबसे अधिक बारिश की संभावना प्रयागराज और बरेली संभाव में है। यूपी में बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट हो सकती है। प्रदेश के सामान्य तापमान में बारिश के कारण एक से दो डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।
आईएमडी की मानें तो शनिवार को भी उत्तर प्रदेश के मौसम में नमी बनी रहेगी। मौसम विभाग ने शनिवार यानी 30 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और अपने पूर्वानुमान में बताया है कि पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजली चमकने के साथ बारिश भी होगी। वहीं, रविवार यानी 31 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्यादा बारिश नहीं हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में 31 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बारिश का दौर रहेगा। साथ ही एक दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इसके बाद एक से तीन जुलाई के बीच प्रदेश के सभी हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश रहेगी। इस दौरान तापमान में थोड़ी गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।
Please do not enter any spam link in the comment box.