सहायक लेखाधिकारी 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

सहायक लेखाधिकारी 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार



जयपुर । ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट जोधपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये दिनेश कुमार सोनी सहायक लेखाधिकारी प्रथम, कार्यालय उपनिदेशक क्षेत्रीय स्थानीय निकाय विभाग, जोधपुर को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की स्पेशल यूनिट जोधपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि परिवादी के रिश्तेदार की पेंशन कागजात बनाने की एवज में दिनेश कुमार सोनीसहायक लेखाधिकारी प्रथम, कार्यालय उपनिदेशक क्षेत्रीय स्थानीय निकाय विभाग,जोधपुर द्वारा 5 हजार रूपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी जोधपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के सुपरवीजन में एसीबी स्पेशल यूनिट, जोधपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक मनीष वैष्णव एवं टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए दिनेश कुमार सोनी पुत्र अमरचन्द सोनी निवासी प्लॉट नं0 123, आदिनाथ नगर, पीपली चौक के पास, पालरोड़, जोधपुर हाल सहायक लेखाधिकारी प्रथम, कार्यालय उपनिदेशक क्षेत्रीय स्थानीय निकाय विभाग, जोधपुर को परिवादी से 5 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।एसीबी के उपमहानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------