![](https://pradeshlive.com/wp-content/uploads/2022/07/Collector_Rahul_Dev.jpg)
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के कलेक्टर राहुल देव ने अचानक जिला अस्पताल के निरीक्षण पर पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर पता चला कि 16 मेडिकल स्टाफ ड्यूटी पर नहीं हैं। उसके अलावा 11 डॉक्टर भी गायब थे। इस पर कलेक्टर राहुल देव ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद उन्होंने CMHO को निर्देश दिए कि इन सब को नोटिस जारी किया जाए। यदि जवाब उचित नही मिले तो सबके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कलेक्टर के निर्देश के बाद ही इन्हें नोटिस जारी किया गया था।
Please do not enter any spam link in the comment box.