नक्सलियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

नक्सलियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या


छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में माओवादियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या की है। युवक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने उसे मारा है। देर रात युवक को घर से उठाकर लेकर गए थे। जिसके बाद गांव के जंगल में वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद शव को गांव में ही फेंक दिया गया। मामला मर्दापाल थाना क्षेत्र का है।

जिले के ग्राम पंचायत खड़पडी के टोडाबेड़ापारा का रहने वाला युवक सोमा राम कई दिनों से नक्सलियों के निशाने पर था। वहीं शनिवार की रात करीब 8 से 10 की संख्या में माओवादी युवक के घर पहुंच गए। युवक को घर से जंगल की तरफ लेकर गए। फिर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाकर गोली मार कर हत्या कर दी। जिसके बाद युवक के शव को गांव में ही फेंक दिया गया। रात में ही मर्दापाल थाना के जवानों को हत्या की जानकारी मिल गई थी। लेकिन, अंदरूनी और नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से जवान रात में नहीं गांव नहीं जा सके। रविवार की सुबह जवानों को मौके के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। नक्सलियों ने शव के पास एक पर्चा भी फेंका है। जिसमें, युवक का पुलिस से लगातार संपर्क होने की बात लिखी हुई है। 





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------