![](https://pradeshlive.com/wp-content/uploads/2022/06/Salman_khan-1-2.jpg)
सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। फैंस सल्लू भाई को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए काफी बेसब्र हुए जा रहे हैं। सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। ऐसे में लोग अपने फेवरेट एक्टर को जल्द से जल्द टाइगर 3 में देखना चाहते हैं। हाल ही में फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया था जिसे देखकर दर्शक काफी उत्साहित हो गए थे। सलमान की इस फिल्म कभी ईद कभी दिवाली लंबे समय से चर्चा है। हाल ही में इस फिल्म में सलमान का लुक सामने आया था जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए थे। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। इससे पहले वह हाउसफुल 4 और बच्चन पांडे का निर्देशन कर चुके हैं। अनीस बजमी के निर्देशन में साल 2005 में बनी सुपरहिट फिल्म नो एंट्री को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म में सलमान के प्रेम का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था। यही वजह है कि अब इस फिल्म का सीक्वल नो एंट्री में एंट्री का लोग इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में यह बात सामने आई थी कि इस फिल्म में सलमान के अलावा 10 एक्ट्रेस नजर आने वाली है। सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान को लोगों ने काफी पसंद किया था। यह सलमान खान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान सलमान खान ने इस फिल्म को लेकर हिंट दिया था जिसकी वजह से लोग इस फिल्म के सीक्वल को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए थे।
Please do not enter any spam link in the comment box.