![](https://pradeshlive.com/wp-content/uploads/2022/06/images-3.jpg)
भोपाल गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, अलकायदा या कोई भी आतंकी संगठन कायदे में रहे। कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे। पीएम मोदी व अमित शाह का नेतृत्व है। नामोनिशान मिट जाएगा, यदि किसी ने देश पर हमला करने की सोची भी तो। दरअसल, पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा नेता नूपुर शर्मा ने विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद मुस्लिम खाड़ी देशों ने इस बयान की कड़ी निंदा की। अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान ने भी भारत को कट्टरपंथ पर लेक्चर दिया। इसी को लेकर गृहमंत्री का बयान सामने आया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, भाजपा जल्द ही उम्मीदवार घोषित करेगी। भोपाल में दिग्विजय सिंह के समय भी पीछे रहे थे, लेकिन बाद में भाजपा ने पछाड़ दिया था। उन्होंने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा, एक भी नक्सली प्रदेश की धरती पर कदम ना रखें। नहीं तो जैसा बालाघाट में हश्र हुआ, वैसा ही अमरकंटक में भी होगा। साथ ही मध्यप्रदेश में कोविड के खतरे को लेकर कहा कि सरकार नजर रख रही है। केस बढ़ने नहीं दिए जाएंगे।
Please do not enter any spam link in the comment box.