![](https://pradeshlive.com/wp-content/uploads/2022/06/agneepath-3.jpg)
नई दिल्ली | सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना के खिलाफ कई संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है। बंद का ऐलान करने वाले कुछ संगठनों ने दिल्ली कूच का भी ऐलान किया था। इसको लेकर दिल्ली पुलिस सतर्क है और राजधानी में सभी एंट्री पॉइंट पर चेकिंग की जा रही है। सुबह से ही स्लो हो चुका ट्रैफिक सुबह 8 बजे के बाद महाजाम में बदल गया। गुड़गांव से लेकर नोएडा तक दिल्ली की सभी सीमाओं पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है। हजारों गाड़ियां रेंग रही हैं।
Please do not enter any spam link in the comment box.