![](https://pradeshlive.com/wp-content/uploads/2022/06/murder-19.jpg)
भिलाई। बोरे में मिली महिला की लाश का मामले का पर्दाफाश हो गया है। पुराने विवाद के चलते पड़ोसी युवक ने अपने दोस्त के साथ महिला की हत्या की थी। लाश को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर सुलभ शौचालय के गटर में फेंंक दिया था। नेवई पुलिस व एंटी क्राइम सायबर क्राइम टीम ने 24 घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया। दोनों आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए ङैं।बता दें कि बीते 23 जून को स्टेशन मरोदा शीतला पारा स्थित सुलभ शौचालय के गटर में एक बोरी मिली थी। सफाई कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। बोरे में एक महिला की लाश थी। जिसकी पहचान भाना बाई साहू के रुप में हुई थी। वह रोजी मजदूरी करती थी।पुलिस के मुताबिक पंचनामा दौरान मृतिका के सिर पर कई जगह चोटो के निशान पाए गए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 302,201,120 दर्ज कर जांच शुरू की। नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा के नेतृत्व में थाना नेवई एवं एसीसीयु की संयुक्त टीम ने जांच शुरू
Please do not enter any spam link in the comment box.