अब घर बैठे बन जाएगा राशन कार्ड
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

अब घर बैठे बन जाएगा राशन कार्ड


अब घर बैठे बन जाएगा राशन कार्ड

अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आप बिना किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटे घर बैठे इसे आसानी से बनवा सकते हैं | आइए इसका तरीका बताते हैं | देश में राशन कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है | राशन कार्ड की मदद से सरकार की तरफ से लोगों को कम कीमत पर अनाज मिलता है | इसके अलावा भी कई सरकारी सुविधाओं के लिए राशन कार्ड की जरूरत पड़ती है | साथ ही राशन कार्ड पहचान पत्र के रूप में भी मान्य है | अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है | आज हम आपको घर बैठे राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका बताने जा रहे हैं |

डॉक्यूमेंट्स : आधार कार्ड, पैन कार्ड, परिवार के मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, गैस कनेक्शन डिटेल्स, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाते का पासबुक, मोबाइल नंबर

ऐसे करें अप्लाई : राशन कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए आप अपने राज्य के फूड पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं | अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं तो आपको https://fcs |up |gov |in/FoodPortal |aspx वेबसाइट पर जाना होगा |पोर्टल पर जाकर आप Apply for Online Ration Card पर क्लिक करें | यहां आप अपनी डीटेल्स भर दें | इसके बाद आपको आवेदन शुल्क जमा करना होगा | इसके बाद आपको 'सबमिट' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | इसके बाद सरकारी अधिकारी आपकी पात्रता चेक करेंगे |अगर आपके द्वारा दी गईं जानकारियां सही हैं तो आपको रजिस्टर्ड पते पर राशन कार्ड भेज दिया जाता है |





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------