देवास । देवास से गीता दुर्गेश अग्रवाल भाजपा की ओर से महापौर पद की प्रत्याशी होंगी। मंगलवार दोपहर में भाजपा की कोर कमेटी ने भोपाल में महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसमें देवास से महापौर प्रत्याशी के लिए कई नाम को लेकर कई बार विचार मंथन किया गया। इसके पहले पूजा रवि जैन का नाम लगभग तय माना जा रहा था लेकिन ऐन वक्त पर पार्टी ने उनकी बजाए विधायक गायत्री राजे पवार के करीबी माने जाने वाले दुर्गेश अग्रवाल की पत्नी गीता अग्रवाल के नाम पर मुहर लगा दी। गौरतलब है कि कांग्रेस ने ब्राह्मण समाज की महिला को देवास से महापौर प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है। इसके बाद से ही भाजपा के सामने टिकट को लेकर घुमासन चल रहा था। ब्राह्मण समाज के साथ ही विधायक के करीबी कई लोग महापौर का टिकट प्राप्त करने के लिए जोड़-तोड़ में लगे थे। पार्टी ने ऐन वक्त पर टिकट बदलकर सबको चौका दिया है। महापौर पद के लिए अब कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों से प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है। 45 वार्डो में दोनों ही दलों के द्वारा पार्षदों को टिकट दिए जाने को लेकर विचार मंथन हो रहा है। आज-कल में इसकी भी घोषणा दोनों ही पार्टियों द्वारा की जा सकती है।
गीता अग्रवाल को बनाया भाजपा ने देवास महापौर पद का उम्मीदवार
बुधवार, जून 15, 2022
0
Tags


Please do not enter any spam link in the comment box.