सड़क हादसे मे हुई पति-पत्नी की मौत
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

सड़क हादसे मे हुई पति-पत्नी की मौत


उत्तर प्रदेश के सीतापुर में थाना क्षेत्र कमलापुर के कुर्सीनपुरवा गांव के निकट नेशनल हाईवे पर एक अनियंत्रित वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग दम्पति को रौद दिया जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान चालक वाहन को लेकर भाग निकलने मे सफल रहा। दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची कमलापुर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर उनकी शिनाख्त करने का प्रयास शुरू कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब दस बजे कमलापुर कस्बे की तरफ से आ रहे साइकिल सवार बुजुर्ग दम्पति को विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात अनियंत्रित बस ने उन्हें रौद दिया, जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि शवों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। वाहन की तलाश के लिये टीम गठित की गई है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------