रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और किरेन रिजिजू
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और किरेन रिजिजू


रायपुर। राज्यसभा चुनावों को लेकर जारी घमासान के बीच कांग्रेस ने हरियाणा के विधायकों को रायपुर में रखा है। इसी बीच खबर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू अपने तयशुदा कार्यक्रम के तहत रायपुर पहुंचे।केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एयरपोर्ट पर प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने स्वागत किया। इसके साथ ही वे नवा रायपुर के उपरवारा गाँव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के लिए रवाना हुईं। इसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होटल ललित महल में जोनल मीटिंग में शामिल होने का कार्यक्रम है। दोपहर ढाई बजे से सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों से स्मृति ईरानी चर्चा करेंगी। वहीं शाम 4 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगी। शाम 5 बजे दिल्ली के लिए वे रवाना हो जाएंगी।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------