
बिलासपुर। जेसीबी चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए गाय के बछड़े को टक्कर मार दिया। इससे बछड़े के सिर व कान में गंभीर चोट लगी है। जेसीबी वाहन चालक ने बछड़े को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। सूचना पर डायल 112 की टीम और गौ सेवा समिति के सदस्यों ने घायल बछड़े का इलाज किया और खाना भी खिलाया। फिलहाल बछड़े की हालत सामान्य है। पुलिस आरोपित वाहन चालक की तालाश में जुटी है।चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम छातौना के रहने वाले प्रहलाद यादव गौ सेवा समिति के सदस्य हैं। उन्होंने डायल 112 में फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छतौना के पास जेसीबी वाहन चालक ने बछड़े को ठोकर मार दी है। घायल बछड़ा खड़ा नहीं हो पा रहा है और न ही वह चल पा रहा है। बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा है। सूचना मिलते ही चकरभाठा थाना के डायल 112 की टीम मदद करने मौके पर पहुंची। गौ सेवक समिति के सदस्यों की मदद से बछड़े के लिए दवाई की व्यवस्था की गई। फिर तत्काल उसे दवाई खिलाई गई। कान में मलहम पट्टी लगाई गई। करीब दो घंटे के बाद दवाई का असर किया तब बछड़ा खुद खड़ा हो पाया।
Please do not enter any spam link in the comment box.