![](https://pradeshlive.com/wp-content/uploads/2022/06/13-4-780x451.jpg)
कोरबा, दिनांक 04 जून 2022 को कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के निर्देशन में संगवारी पुलिस चलित थाना ग्राम पंचायत लालपुर के पंडोपारा में लगाया गया। जिसमें गांव की आम जनता महिला पुरुष करीबन 25-30 की संख्या में उपस्थित आए। जिनको किसी प्रकार की समस्या एवं परेशानी के संबंध में बताने कहने पर उनके द्वारा किसी प्रकार की समस्या नही होना बताया गया। उपस्थित आमजन को कानूनी संबंधित जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बच्चों के साथ होने वाले अपराध एवं घटना के संबंध में, सायबर ठगी से सम्बंधित जानकारी, बरसात के समय मे सर्पदंश से बचाव, वनों की कटाई एवं आग से बचाने सम्बन्धी सुझाव, हांथी प्रभावित क्षेत्र होने से वन विभाग एवं शासन के गाइड लाइन का पालन कर अपने आप को सुरक्षित करने विस्तार से समझाइश और सुझाव दिया गया।
Please do not enter any spam link in the comment box.