![](https://pradeshlive.com/wp-content/uploads/2022/06/money.jpg)
भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेवानिवृत कर्मचारियों को दस प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने की घोषणा की थी। बावजूद बीते एक साल से भिलाई निगम के 245 कर्मचारियों को महंगाई भत्ता नहीं मिला। बुजुर्ग सेवानिवृत कर्मचारी रोज निगम दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं।सेवानिवृत कर्मचारियों का कहना है कि अक्टूबर से सभी कर्मचारियों को चक्कर कटवा जा रहा है। सेवानिवृत कई कर्मचारियों को आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।सेवानिवृत कर्मचारियों ने यह भी कहा कि यदि जून के प्रथम पखवाड़े तक उनको महंगाई भत्ता नहीं मिला तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए सेवानिवृत कर्मचारियों ने संगठन बनाया है।
Please do not enter any spam link in the comment box.