निर्मला सीतारमण राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय का करेंगी उद्घाटन
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

निर्मला सीतारमण राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय का करेंगी उद्घाटन

निर्मला सीतारमण राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय का करेंगी उद्घाटन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त मंत्रालय के आजादी का अमृत महोत्सव प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह के तहत राष्ट्र को गोवा के पणजी में राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय 'धरोहर' समर्पित करेंगी। पीआईबी की विज्ञप्ति में कहा गया है मांडवी नदी के तट पर पणजी की प्रसिद्ध ब्लू बिल्डिंग में धरोहर स्थित है। यह दो मंजिला इमारत है। जिसे पहले पुर्तगाली शासन के दौरान अल्फांडेगा के नाम से जाना जाता था, 400 साल पुरानी है।प्रेस सूचना ब्यूरो की विज्ञप्ति में कहा गया है कि धरोहर देश में अपनी तरह का एक संग्रहालय है जो न केवल देश भर में भारतीय सीमा शुल्क द्वारा जब्त की गई कलाकृतियों को प्रदर्शित करता है बल्कि आम जनता के ज्ञान के लिए बुनियादी सीमा शुल्क प्रक्रियाओं को भी दर्शाता है।हाल ही में इसमें जीएसटी गैलरी को शामिल गया है, जो नए भारत के सबसे ऐतिहासिक अप्रत्यक्ष कर सुधार यानी वस्तु और सेवा कर के बनने की यात्रा को प्रदर्शित करता है।वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि विनिवेश का मतलब किसी सार्वजनिक कंपनी को बंद करना नहीं बल्कि उसे अधिक सक्षम और पेशेवर बनाना है।

 


*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------