![](https://pradeshlive.com/wp-content/uploads/2022/06/divyanka.jpg)
स्टार भारत पर सिंगर मीका सिंह का स्वयंवर चल रहा है। स्वयंवर- मीका दी वोहटी के हर एपिसोड में नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि सिंगर की बहन बनकर आईं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया उन्हें स्पीड डेटिंग करने की सलाह देती है। मीका इसके लिए तैयार भी हो जाते हैं। इसके साथ ही दिव्यांका अपने और विवेक के रिश्ते पर भी खुलकर बात करती हैं। तो आज यानी 22 जून के एपिसोड में क्या कुछ खास होने वाला है, चलिए ये हम आपको बताने जा रहे हैं।आज के एपिसोड में दिखाया जायेगा कि स्पीड डेटिंग में पहले मीका सभी लड़कियों के साथ खास वक्त बिताते हैं। लड़कियां मीका को इम्प्रेस करने के लिए अदाएं दिखाती हैं। सभी के साथ स्पीड डेटिंग करने के बाद दिव्यांका कहती हैं कि अब आपको तीन लड़कियों को चुनकर उनके साथ डेट पर जाना होगा, ताकि आप लड़कियों को और अच्छे से जान पाओ।
Please do not enter any spam link in the comment box.